भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
सदर अस्पताल के डीएस डॉ अवधेश सिंह के साथ मारपीट करने के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार कोओपीडी पूर्ण रूप से बंद रहा। कोई भी डॉक्टर ओपीडी में ड्यूटी नही किया। डॉक्टरों की सुरक्षा प्रदान करने व मारपीट करने वाले आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के सभी डॉक्टरों ने आज मरीज नही देखे, जिस कारण इलाज के लिए मरीज भटकते देखे गए। गंभीर स्थिति वाले मरीज निजी क्लिनिक में जाकर इलाज कराया। ओपीडी बन्द रहने से अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ था।
अस्पताल में केवल इमरजेंसी कार्य हुआ। दो बजे तक इमरजेंसी में एक भी मरीज नहीआये थे। मरीज अफताब अंसारी, इंद्रदेव राम, नाजिया खातून, कृष्णा प्रजापति, आजाद अंसारी, राज अंसारी, सुनील सिंह, रूपांजलि कुमारी, गीता देवी, अवनीश कुमार, नगीना बीबी, चंदन दुबे, फिरोज अंसारी, आशा कुमारी सहित अन्य मरीज बगैर इलाज कराए ही बैरंग वापस लौट गए। इस दौरान डॉक्टरों ने विरोध भी जताते हुए दोषियों पर कार्यवाई की मांग किया। विरोध करने वालो में महिला डॉक्टर प्रियंका कुमारी, आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास, नेत्र सहायक सोनी कुमारी, गुप्तेश्वर प्रसाद सहित अन्य का नाम शामिल है।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657