विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा अपर बाजार निवासी मो फैजान अंसारी पिता उस्मान अंसारी के घर की कुर्की जब्ती रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को किया। मालूम हो कि रामगढ़ थाना कांड संख्या 149/2016 के तहत मो फैजान पर धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके पूर्व रामगढ पुलिस विशुनपुरा अपर बाजार पहुंच कर उसके घर पर इस्तेहार चिपकाया था। लेकिन आरोपी के कोर्ट में सरेंडर नही करने के कारण आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की गई। कुर्की जब्ती रामगढ थाना के पुअनि सुरेंद्र सिंह ने किया। कुर्की करने आई रामगढ़ पुलिस को पूरे घर मे पड़े सामान में एक पलंग, दो प्लास्टिक कुर्सी, एक प्लास्टिक टेवल, एक प्लस्टिक बाल्टी, एक पत्थर का सिलवट, छः स्टील का कटोरा, एक कड़ाही, एक स्टील ग्लास, एक कलछुल, एक डेकची, एक गैस चूल्हा, एक लेदरा, एक बेडसीट, एक चादर, एक सिलिंग फैन मात्र ही कुर्की कर पाई। साथ ही रामगढ़ पुलिस ने मो फैजान अंसारी के घर मे ही एक रूम में सारा जब्त सामान को बंद कर चाभी गांव के दो लोगो जिम्मा दे दिया। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि घर पर इस्तेहार चिपकाए जाने के साथ ही घर मे रखे सामान को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 350822
Views Today : 24
Total views : 504621