गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज
मेराल के किसमती ग्रुप ऑफ एजुकेशन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के सचिव डॉ जेपी सिंह ने रक्तदान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे कई लोगो की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगो को रक्तदान जरूर करना चाहिए। शरीर पर इसका गलत प्रभाव नही होता। बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। वही अन्य वक्ताओं ने भी शिविर के आयोजन के लिए किसमती ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डॉ अनिल शाव को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के चैयरमैन डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, डॉ अनिल साव, संयुक्त सचिव नंदू प्रसाद, मेराल थाना प्रभारी अजित गुप्ता, नवीन जायसवाल, रामाकांत जायसवाल, लव कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658