धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने बताया की संगठन को मजबूत करना है। साथ ही संगठन को मजबूती के लिए पंचायत अध्यक्ष को गांव-गांव तक जाकर लोगो को पार्टी के नीति और सिंद्धान्तों से अवगत कराना है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और योजनाओं का लाभ दिलाकर हम पार्टी को मजबूत बना सकते हैं। इस दौरान कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बिसुत्री उपाध्यक्ष मनान अंसारी, संजय सिंह खरवार, बिमला देवी, अफरोज आलम, बलराम विश्वकर्मा, आलम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658