श्री बंशीधर नगर: झामुमो ने आयोजित किया शोक सभा, शिक्षा मंत्री के निधन पर दी श्रद्धांजलि

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असमायिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति के लिए उपस्थित लोगों ने प्रार्थना किया। इस दौरान पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि जगरनाथ महतो के निधन से पार्टी के साथ-साथ प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसका भरपाई नही किया जा सकता। वे जनता के दिलो में रहते थे। जनता के हक और अधिकार के लिए उनके द्वारा किये जाने वाले संघर्षों को लेकर प्यार से लोग उन्हें टाइगर बुलाते थे। 2005 से वे लगातार चुनाव जीतते रहे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, केंद्रीय कमिटी सदस्य सूर्यदव मेहता, जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, निर्मल पासवान, कामता प्रसाद, किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, अमरनाथ पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सिंह, मनोज कुमार, कमलेश मेहता, मुकेश सिन्हा, संजय पांडेय, विनय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!