धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरिया पंचायत अंतर्गत बरसोती गांव स्थित चरका पत्थर जंगल में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी मचा गयी। मृतकों में रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलका गांव निवासी धर्मेंद्र राम उम्र 40 वर्ष व सुगिया देवी उम्र 35 वर्ष का नाम शामिल हैं। दोनो पति-पत्नी हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है।
धर्मेंद्र राम का शव पेड़ पर झूलता हुआ मिला था, वही पत्नी सुगीया देवी का शव पत्थर से कुचला हुआ था। पति के शव से आधा किलोमीटर दूरी पर पत्नी का शव पड़ा हुआ था।
इधर सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया दोनो बरसोती गांव में रहकर महुआ चुनते थे। दोनो महुआ चुनने जंगल में गए हुए थे। इनकी चार पुत्री भी है। थाना प्रभारी ने बताया की घटना कैसी हुई है इसकी छानबीन की जा रही है।
Advertisement






Users Today : 17
Total Users : 350855
Views Today : 21
Total views : 504663