श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के साथ राजनीति कर रहे है। बंशीधर महोत्सव पर राजनीतिक तुष्टिकरण का काम कर रहे है। जिसे हमलोग बर्दास्त नही करेंगे। उक्त बातें भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने कही। मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने घमंड में राजनीतिक तुष्टिकरण के लिए बंशीधर महोत्सव रोकने का काम किया था। रमजान के कारण बंशीधर महोत्सव को स्थगित किया गया। जबकि इसे लेकर वे राजकीय शोक का बहाना बनाकर कुतर्क दे रहे है। जबकि राजकीय शोक 6 और 7 अप्रैल को था और महोत्सव 8 और 9 अप्रैल को। उन्होंने कहा कि महोत्सव स्थगित कर दिया जाता है लेकिन मंत्री चीयर गर्ल के साथ भवनाथपुर में मैच का उद्घाटन करते है। छल-कपट और तुष्टिकरण के लिए महोत्सव रोक देते है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आकर राजनीति करते हैं। लेकिन उनका मंसूबा सफल नही होगा बल्कि अगले चुनाव में गढ़वा विधानसभा से उनका किला ध्वस्त होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर मंत्री ने लोगो मे जहर घोलने का काम किया है। इससे पूर्व हुए सभी महोत्सव में सभी लोगो को साथ लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। भानू ने कहा कि मंत्री ने विधायक और सांसद को अपमानित करने का काम किया है। महोत्सव को लेकर मंत्री द्वारा आयोजित बैठक में मंत्री और विधायक को जानकारी नही दी गयी। सांसद को महोत्सव के दौरान होने वाले पूजा से अलग करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने भगवान को अपमानित करने का काम किया है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। वे भगवान श्री कृष्ण से क्षमा मांगते हुए भगवान के अपमान को लेकर इस महोत्सव से खुद को अलग करते है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंच से बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की बात कही थी। इस सरकार ने इसमें भी काफी देर से निर्णय लिया। विधायक ने कहा कि हमसे पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बंशीधर मंदिर के विकास में कोई योगदान नही दिया। प्रेस वार्ता में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चैयरमैन शिवधारी राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, लवली आनंद, रामदत्त चौबे, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लक्ष्मण राम, मथुरा राम, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657