श्री बंशीधर नगर/ उपेंद्र कुमार
बंशीधर महोत्सव को लेकर भाजपा-झामुमो के बीच चल रहे वाक्ययुद्ध गैर जिम्मेदाराना हरकत है। यह नही होना चाहिए। उक्त बातें आम आदमी पार्टी नेता मंटू पांडेय ने कही है। उन्होंने कहा कि महोत्सव से गढ़वा, पलामू सहित राज्य की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। जिससे खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नही है। राज्य सरकार उचित समय देखकर महोत्सव का आयोजन करा रही है। महोत्सव में एक जबाबदेह और जिम्मेवार व्यक्ति को खुलकर समर्थन और सहयोग करना चाहिए। लेकिन जिसके विधानसभा क्षेत्र में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वहां के विधायक खुलकर विरोध कर रहे हैं। जो उचित नही है। भाजपा के लोग धर्म का ठेकेदार बने हुए हैं। इन्हें लगता है कि धार्मिक कार्य सिर्फ इनके द्वारा ही किया जा सकता है। क्योंकि इनकी राजनीति की बुनियाद भी इसी पर टिकी हुई है। सृष्टि के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ श्रीकृष्ण है। उन पर कम से कम विधायक को राजनीति नही करना चाहिए। विधायक की ऐसी हरकत से विधानसभा क्षेत्र की जनता शर्मसार हो रही है। वही राज्य सरकार व मंत्री मिथलेश ठाकुर जी से हम मांग करते हैं कि श्रीबंशीधार महोत्सव का एक निश्चित तिथि तय किया जाय ताकि चाहे सरकार किसी की भी महोत्सव हरेक साल निश्चित तिथि कराया जा सके।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 350846
Views Today : 10
Total views : 504652