रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
प्रखण्ड के सिलीदाग पंचायत अंतर्गत मंगरा गांव के बिवाटीकर टोला में चौपाल मरम्मती एवं सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ मुखिया अनीता देवी ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि उक्त चौपाल का निर्माण आज से करीब 20 वर्ष पहले किया गया था। लेकिन मरम्मति के अभाव में यह क्षतिग्रस्त होता जा रहा था। जिसका मरम्मत किया जाना अति आवश्यक था। l लिहाजा उनके प्रयास से चौपाल मरम्मती का कार्य किया जा रहा है l उक्त चौपाल का मरम्मति एवं सुंदरीकरण कार्य 15 वॉ वित्त मद के तहत एक लाख रुपये की लागत से की जा रही है। मौके पर रमेश उरांव, सरदार उरांव, जमुना उरांव, श्रवण राम, गुड्डू राम, बसंत पाल, एवं काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे l
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657