गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज
झामुमो के वरिष्ठ नेता जैनुल्ला अंसारी को झामुमो का रंका अनुमंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सोमवार को उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जैनुल्ला को माला पहना कर बधाई दी। वही अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि जैनुल्ला के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि जैनुल्ला कुशल नेतृत्वकर्ता हैं। इनके कुशल नेतृत्व का लाभ संगठन को मिलेगा। बधाई देने वालों में उक्त सहित जिला सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, विनोद चंद्रवंशी, संजय सिंह छोटू शरीफ अंसारी रेखा चौबे आशीष गुप्ता दशरथ प्रसाद दिनेश गुप्ता कार्तिक पांडे फैजुल्ला अंसारी करीब अंसारी अजय उपाध्याय शंभू राम विनोद चंद्रवंशी राजेश बैठा, राजकिशोर यादव आदि का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350856
Views Today : 1
Total views : 504664