रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड में बकरीद पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारगी से मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रमुख करुणा सोनी ने की।मौके पर लोगों को संबोंधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्योहार को प्रेम और भाईचारगी के साथ मनाएं। प्रशासन उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखेगी। किसी भी अनहोनी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।पर्व और त्योहार का उद्देश्य आपस में भाईचारगी बढ़ाना होता है। त्योहार को त्योहार की तरह मनाने की जरुरत है। गलत काम करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नही है। प्रशासन ने मस्जिदों में होने वाली बकरीद की नमाज की जानकारी ली। साथ ही नमाज के वक्त पुलिस जवान उपलब्ध कराने व गश्ती बढ़ाने की बात कही। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याओं का जिक्र किया। साथ ही बैठक में आए लोगों ने मिलजुल कर पर्व मनाने की बात कही।बैठक को सीओं सतीश कुमार सिन्हा,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह सहीत कई लोगों ने संबोधित किया।जबकि इस अवसर पर बीससूत्री उपाध्षक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया दुलारी देवी,अनिता देवी,सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह,कुलदीप पासवान,शैलेन्द्र कुमार सिंह,गुलाम अली,मुन्ना सिंह,नसरुरद्दिन अंसारी,जमुना सिंह,प्रमोद गुप्ता,बुधन सिंह, मुंशी पासवान सहीत कई लोग मौजूद थे
Advertisement






Users Today : 15
Total Users : 350853
Views Today : 19
Total views : 504661