विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
ईद -उल (बकरीद )पर्व को लेकर विशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी बुद्धराम सामद के अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान बैठक में बकरीद त्यौहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।
थाना प्रभारी ने बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से नमाज अदा करने के लिए निर्धारित किए गए जगह एवम समय की जानकारी ली। उन्होंने सभी लोगों को अफवाहों से दूर रहने और मिलजुल कर त्यौहार मनाने का अपील किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि कहीं पर किसी भी प्रकार के संभावित विवाद की जानकारी हो तो सबसे पहले प्रशासन को सूचित करें. ताकि समय रहते उचित कारवायी की जा सके. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि बकरीद के अवसर पर प्रतिबंधित पशु का बलि नही होनी चाहिए।
इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, जीप सदस्य शंभूराम चंद्रवंशी, पुअनि निमिर हेस्सा, विशुनपुरा भाजपा मंडल विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, अमहर खास बीडीसी भरदुल चन्द्रवँशी, पतिहारी बीडीसी पति सुरेश राम, सरांग मुखिया पति पंकज सिंह,पतिहारी मुखिया पति मुन्ना अंसारी, आलम अंसारी, विशुनपुरा मंडल भाजपा मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, प्रमुख पति चंदन मेहता,रामनाथ साव, बीरेंद्र कुमार सिंह, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, हसमत अंसारी,सोभन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
वहीं शांति समिति की बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विशुनपुरा BDC, सरांगBDC, विशुनपुरा BDC, उप प्रमुख सहित अन्य लोग अनुपस्थित रहे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350854
Views Today : 20
Total views : 504662