गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में जमीन विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गयी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के किरण देवी, कांति देवी, इंदु देवी, रूबी देवी वही दूसरे पक्ष से लीलावती देवी, दिनेश चंद्रवंशी और उसकी पत्नी सोनी देवी का नाम शामिल है। घटना के संबंध में नागेंद्र चौधरी ने बताया कि गाँव मे ही जमीन के प्लॉट को लेकर गोतिया से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी है। इसी दौरान गुरुवार को अखिलेश चंद्रवंशी सहित उनके घर के लोगो ने घर बनाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर हमलोग मना करने गए। जिसके बाद मारपीट शुरू कर दिया। जिससे मेरी 4 पतोहू घायल हो गयी। वही दूसरे पक्ष के लोगो ने कहा की नागेंद्र चौधरी सहित उनके घर के लोगो ने हमलोगो पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मामले की शिकायत थाने को दोनों पक्षो द्वारा की गई है।
जमुआ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में हुए मारपीट में सात घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज
Advertisement
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 352172
Views Today : 17
Total views : 506327