विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विशुनपुरा नेहरु युवा केंद्र इकाई के तत्वाधान में सोमवार को युवा कार्यक्रम खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विशुनपुरा प्रखंड के अमहरखास गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में मिलेट्स स्टॉल का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement
इस दौरान जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक कुमारी पूजा सिंह ने कहा कि मोटे अनाज से शरीर को पूरक पोषण प्राप्त होता है।मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने के लिए घर-घर पहुंच कर जागरूक करने की जरूरत है।तभी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य होंगी।इधर जानकारी देते हुए नेहरु युवा केंद्र के लेखपाल चार्ल्स बोदरा ने कहा कि जिले के कई प्रखंडों में मोटे अनाज के बारे में स्वयसेवक के के द्वारा जानकारी दी जा रही है।वही मोटे अनाज को भोजन में शामिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा भी सभी बच्चों को मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाने के लिए जानकारी दी गई इस मौके पर शिक्षिका विमला देवी शिक्षक , अखिलेश्वर प्रजापति, अरविंद कुमार, विनय कुमार प्रजापति, सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350856
Views Today : 1
Total views : 504664