श्री बंशीधर नगर/विकास कुमार बबलू
बंशीधर मुहल्ला में एक विवाहिता के मौत पर जमकर बवाल हुआ। विवाहिता के मायकेवालों ने पति, ननद व सास पर हत्या का आरोप लगाया है। मनीष राम की पत्नी कविता देवी(30 वर्ष) की मौत संदिग्ध अवस्था मे हो गयी है। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायका धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव से बड़ी संख्या में लोग सुबह बंशीधर मुहल्ला पहुंचे। इस दौरान इनलोगो ने कविता की गले दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतिका के पति, सास व ननद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नही उठाने दे रहे थे। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत व समझाने के बाद शव सुबह साढ़े 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतिका के पिता राजेंद्र राम ने बताया कि कविता की शादी 2018 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के समय से ही ससुराल वाले कविता के साथ हमेशा मारपीट करते थे। अहले सुबह सूचना मिली कि बेटी का तबियत खराब है। यहां आकर देखा तो कविता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। कविता की हत्या रस्सी व डंडे से गला दबाकर की गई है। मौत के बाद पति फरार है। उसने बताया कि हत्या के पूर्व कविता के साथ काफी मारपीट की गई थी। जिसके कारण उसकी चूड़ियां टूटकर घर मे बिखरा हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सुनील दास ने बताया की तत्काल शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करेगी।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669