रंका: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मुहर्रम पर्व, जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग

रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
अनुमंडल मुख्यालय में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में जुलूस निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान या अली, या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व सम्पन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

रंका अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस लेकर रंका थाना मोड़ पेट्रोल पंप के पास लाया गया। जहां पर कला प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

उस कार्यक्रम में उपस्थित एवं मंचासीन रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह, अंचलाधिकारी शंभू राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष जैन उल्लाह अंसारी एवं प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया ….आदी तमाम उपस्थित एवं मंचासीन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अंजुमन कमेटी के लोगों के द्वारा पगड़ी बांधकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । इस आयोजित कला प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न गांव से आए बुजुर्गों युवाओं एवं बच्चों ने भी अपने अपने कला को प्रदर्शित किया। यहां पर उपस्थित कला प्रदर्शन कर्ताओं का उत्साह को बढ़ाने के लिए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जैनुल अंसारी इन दोनों ने लाठी खेल का बहुत ही अच्छा कला प्रदर्शन किया। अंत में इस कार्यक्रम का समापन किया गया। अंजुमन कमेटी के लोगों ने सराहना करते हुए कहा किस मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में रंका प्रशासन का अहम भूमिका रही है। रंका अनुमंडल के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों कौन सुदूरवर्ती गांव में जाकर रंका अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
सोनदाग, खपरो, मानपुर, लुकोरिया एवं चुतरु आदि गांवो के साथ-साथ रंका शहर में भी शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!