श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
मीडिल स्कूल अधौरा में कार्यरत सहायक अध्यापक नवीन कुमार देव(46 वर्ष) का निधन इलाज के दौरान रांची में हो गया। वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। उनका शव शुक्रवार रात तक पैतृक घर आने की उम्मीद है। अधौरा निवासी पूर्व मुखिया स्व नरेंद्र प्रताप देव के पुत्र नवीन कुमार देव काफी व्यवहार कुशल थे। उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र में शोक फैल गयी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। शोक प्रकट करने वालों में मीडिल स्कूल अधौरा के प्रिंसिपल अरुण कुमार, मोतीचंद, अरबिंद प्रताप देव, खुशदिल सिंह, अविनाश सहाय, रामलला मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, श्रीकांत पांडेय, उमेश कुमार कर्ण, जितेंद्र पांडेय, संजय सिंह, अमित विश्वकर्मा, देवशंकर प्रसाद, संजय कुमार सहित कई लोगों के नाम शामिल है।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669