श्रीबंशीधर नगर/विकास कुमार बबलू
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर मनीष कुमार रंजन और गढ़वा डीसी शेखर जमुवार ने रविवार को पाल्हे-जतपुरा स्थित यज्ञ स्थल जाकर पूज्य संत जीयर स्वामी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन कर झारखंड की खुशहाली की कामना की। श्री रंजन वर्ष 14-15 में तीन महीने गढ़वा के डीसी के पद पर आसीन रह चुके हैं। पूजन अर्चन के बाद श्री रंजन ने बताया की गढ़वा डीसी बनने के बाद बंशीधर मंदिर से उनका गहरा लगाव रहा है और आज कई वर्षो के बाद फिर ऐसा संयोग बना की श्री बंशीधर नगर आने का मौका मिला। ऐसी अद्वितीय प्रतिमा विश्व मे कही नही है। उक्त मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने बाबा बंशीधर की तस्वीर देकर श्री रंजन को सम्मानित किया। वही श्री बंशीधर नगर बीडीओ ने वर्तमान डीसी शेखर जमुवार को तस्वीर व मंदिर विवरण किताब देकर सम्मानित किया।उक्त मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, बीडीओ श्रावण राम, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेश चौबे, पंचायती राज समन्वयक कौशल कुमार, हजारी प्रसाद आदि मौजूद थे।
इसके पूर्व राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन, गढ़वा जिले के डीसी शेखर जमुआर एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गढ़वा के ईई प्रदीप सिंह ने रविवार को पूज्यपाद श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामीजी महाराज का दर्शन किया। उस मौके पर महायज्ञ समिति की ओर से दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया गया। उस मौके पर डीसी श्री जमुआर ने समिति के पदाधिकारियों को यज्ञ के दौरान आवश्यक प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।
उस मौके पर सीओ अरुण मुंडा, बीडीओ श्रवण राम, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा, अखिलेश पांडेय, विंध्याचल शुक्ला, अध्यक्ष वीरेन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, लेखा पदाधिकारी धीरेन्द्र चौबे, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, उप सचिव नवनीत शुक्ला, बिमलेश शुक्ला, मनोज शुक्ला, सत्यजीत चौबे समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Advertisement