रमना: हारादाग पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 9 वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के हरादाग कला पंचायत के उपमुखिया (वर्तमान में मुखिया के प्रभार में) सहदेव चौधरी के खिलाफ ग्राम पंचायत के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को लेकर बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह को आवेदन सौंपा है। सोमवार को पंचायत के 9 वार्ड सदस्यों में शामिल ममता देवी, सुचिता देवी, सोनम देवी, सुकंती देवी, सोनी देवी, ममता देवी, प्रतिमा देवी, राजू राम भूईया व जितेन्द्र कुमार चौधरी ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन ललीत प्रसाद सिंह को सौंप कर उप मुखिया व वर्तमान में मुखिया के प्रभार संभाल रहें सहदेव चौधरी को प्रभार मुक्त करनें की मांग किया है। वार्ड सदस्यों का कहना है कि सहदेव चौधरी पंचायत के उप मुखिया पद से सदस्यों का भरोसा खो चुकें है। पंचायत के विकास के लिए नियमाकुल कार्य नही हों रहा है। वही सदस्यों का भरोसा भी उनके उपर नही रहा, ऐसे में उनका पद पर बने रहने का कोई औचित्य नही है। सभी सदस्यों ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 16 के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!