श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार

नगर उंटारी के भवनाथपुर मोड़ के समीप सफल लैंडिंग के साथ ही युवाओं ने उत्साह के साथ जमकर जश्न मनाया। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। टीवी पर सफल लैंडिंग को लेकर टीवी पर टकटकी गड़ाए युवा सफल लैंडिंग के साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। नारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाने के बाद जमकर आतिशबाजी किया। इस दौरान सौरभ पांडेय, विवेक सिंह, गोपाल प्रसाद सहित अन्य लोगो ने कहा कि आज हमलोगों का सीना चौड़ा हो गया है। भारत ने इतिहास रच दिया है। जो आजतक किसी देश ने नही कर पाया वो भारत ने कर दिखाया। हमलोग काफी गौरवांवित महसूस कर रहे है। इस दौरान सौरभ पांडेय, विवेक सिंह, गोपाल प्रसाद, उपेंद्र कुमार, अरुण गिरी, कुंदन सिंह, सुशील मिश्र, विजय जायसवाल, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350854
Views Today : 20
Total views : 504662