रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर रमना में भी लोगों में उमंग देखा गया। बुधवार को रात्री सर्वेश्वरी चौक के समीप कई समाजिक,राजनीतिक व गण्यमान लोगों ने जश्न मनाकर चंद्रायन मिशन में लगें इसरों के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़या।विदित हो कि दुनिया का पहला देश भारत है जिसका लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलापूर्वक उतरा है।लोग हाथों मे तिरंगा लेकर भारत माता के जय जयकार लगा रहें थे तथा एक दुसरो को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।चंद्रमा पर लैंडर भेजने का मिशन साल 2008 में आरंभ किया गया था।दो मिशन फेल होने के बाद भी भारतीय वैज्ञानिकों ने आस नही छोड़ी बल्की तिसरे मिशन चंद्रायन थ्री में लैंडर को दक्षिणी ध्रुव पर उतारने में सफल रहें।इसकें पहले रुस ने भी प्रयास किया था लेकिन सफलता नही मिली।चीन ने भी अपना लैंडर चांद पर भेजा है लेकिन चीन का लैंडर दक्षिणी ध्रुव पर नही उतर सका।जश्न में शामिल मुन्ना प्रसाद,रोहित वर्मा,अनुज कुमार,भीम कुमार,अमीत कुमार,राजु सोनी,राजन सहीत कई लोगों ने कहा कि चंद्रायन थ्री के सफलता से देश का मान-संम्मान पुरे दुनिया में बढ़ा है।विज्ञान और अंतरिक्ष ज्ञान में आगे रहने वाले देश भी आज भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और सफलता के कायल है।इसरों और इसरों के वैज्ञानिकों के मेहनत का परिणाम है कि आज पुरे दुनिया में अंतरिक्ष अनुसंधान के मामले में भारत का डंका बज रहा है।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350854
Views Today : 20
Total views : 504662