श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी-धुरकी रोड स्थित बरडीहा गांव के समीप टेम्पू पलटने से 9 यात्री घायल हो गए। घटना सोमवार 4 बजे की है। घटना में घायल एक बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं 8 अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग ऐतिहासिक राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को दर्शन करने आये थे। सभी श्रद्धालु दर्शन के बाद टेम्पू से अपने घर धुरकी थाना क्षेत्र के अम्बाखोरिया गांव जा रहा थे। इसी दौरान बरडीहा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास अनियंत्रित होकर टेम्पू पलट गई। जिससे उसमें बैठे 9 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों में अमरावती देवी, शिला देवी, राजा सिंह, लक्ष्मी देवी, संत कुमार सिंह, उर्मिला कुमारी, अनु कुमारी, दीपक कुमार और जासमती कुमारी का नाम शामिल है। अनु कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी घायल अम्बाखोरिया गांव के रहने वाले थे। वही घटना के बाद पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त टेम्पू को जब्त कर लिया है।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350854
Views Today : 20
Total views : 504662