विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा मुख्यालय स्थित प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित बहनो ने अपने सहपाठी भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर और उनके कलाई पर रक्षासूत्र बाँध कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिय ईश्वर से प्रार्थना की और सभी भाइयों ने बहनो का सम्मान करने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
Advertisement
इस अवसर पर विवेकानंद युवा मण्डल के प्रखण्ड समन्वक पंकज कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन कोई साधारण पर्व नहीं है यह तो भाई- बहनो के बीच प्रेम और अटुट रिश्ता का पर्व है,और भारतीय संस्कृति के लिए गौरव का पर्व है। हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व होना चाहिए क्योकि इसी शब्द के संबोधन से ही शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी पहचान पूरे विश्व में स्थापित कर वसुधैव कुटुम् का मन्त्र दिया और भारत को विश्व गुरु बना दिया। आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूल कर अपराधों के दलदल मे धसते जा रहे हैं। किसी भी देश की दशा और दिशा उस देश के युवा तय करते है। इतिहास साक्षी है युवा जिस और चल दिया देश उसी राह पर चला है । युवाओं ने अपनी कुर्बनी दे कर देश को स्वतन्त्र कराया परंतु आज का भटका हुवा दिशाहीन युवा अपराधी बनकर राष्ट्र को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया है।इस पवित्र पर्व पर सभी देशवासियों से आग्रह है की भाई – बहन के पवित्र रिश्ते को समझे और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए आगे आये और युग धर्म निभाए। इस अवसर पर कोचिंग के सभी शिक्षक एवम छात्र- छात्रा उपस्थित थे।
Advertisement