श्री बंशीधर नगर: NH-75 पर हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना महदेइया पेट्रोल पंप के समीप NH-75 पर हुई। जहां दो बाइक की टक्कर में पतरिहा गांव निवासी बसंत राम की मौत हो गयी जबकि मंगरदह निवासी महिला मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसंत राम मंगरदह स्थित अपने ससुराल से अपनी सरहज मीना देवी को बाइक पर लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान महदेइया पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बसंत राम की मौत हो गयी।
दूसरी घटना जंगीपुर के समीप एनएच-75 पर हुई। जहां नगर उंटारी से मेराल जा रही टेंपू ने खड़ी ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में मेराल थाना क्षेत्र के गोना निवासी उमेश राम की पत्नी रानी देवी और उसके दो पुत्र सत्यम कुमार व शिवम कुमार घायल हो गए। तीनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रानी देवी अपनी मायके खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां से राखी बांधकर टेंपू से वापस ससुराल जा रही थी। वही घटना के बाद पुलिस ने टेंपू को जब्त कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!