डुमरी उपचुनाव: 7वें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी1551 वोटों से आगे, त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत

इलेक्शन डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
डुमरी विधानसभा उपचुनाव मतगणना  के 7वें राउंड में आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे निकल गयी है। यशोदा देवी अपने निकटतम उम्मीदवार झामुमो की बेबी देवी से 1551 मतों से आगे चल रही है। 7 वें राउंड के बाद यशोदा देवी को 25557 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम उम्मीदवार झामुमो के बेबी देवी को 24006 मत प्राप्त हुए है। पूर्व शिक्षा मंत्री जग्गनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव हो रहा है। बेबी देवी स्व जग्गनाथ महतो की पत्नी हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद पहली बार देश मे 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया गठबंधन एनडीए को कितना नुकसान पहुंचा पाती है। दोनों ही गठबंधन के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के जीत का दावा कर रहे है।
*उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भाजपा उम्मीदवार 8वे राउंड के बाद 2177 वोट से आगे हैं।*
*त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत*
*उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8वें राउंड की मतगणना के बाद करीब 6885  वोटों से बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह से आगे चल रहे हैं*
*केरला की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं*
*पच्छिम बंगाल की धुपगुरी सीट पर तीसरे राउंड के बाद टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।*

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!