इलेक्शन डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
डुमरी विधानसभा उपचुनाव मतगणना के 8वें राउंड में भी आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी अपनी बढ़त बरकरार रखी है। यशोदा देवी अपने निकटतम उम्मीदवार झामुमो की बेबी देवी से 1839 मतों से आगे चल रही है। 8 वें राउंड के बाद यशोदा देवी को 29633 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम उम्मीदवार झामुमो के बेबी देवी को 27794 मत प्राप्त हुए है। पूर्व शिक्षा मंत्री जग्गनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव हो रहा है। बेबी देवी स्व जग्गनाथ महतो की पत्नी हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद पहली बार देश मे 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया गठबंधन एनडीए को कितना नुकसान पहुंचा पाती है। दोनों ही गठबंधन के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के जीत का दावा कर रहे है।
*उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भाजपा उम्मीदवार 8वे राउंड के बाद 2177 वोट से आगे हैं।*
*त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत*
*उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8वें राउंड की मतगणना के बाद करीब 6885 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह से आगे चल रहे हैं*
*केरला की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं*
*पच्छिम बंगाल की धुपगुरी सीट पर तीसरे राउंड के बाद टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।*
Advertisement






Users Today : 17
Total Users : 350855
Views Today : 21
Total views : 504663