रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका थाना क्षेत्र में बहला फुसला कर एक व्यक्ति से लाखों रुपये का ठगी का मामला सामने आया है। आरोप पीड़ित के चचेरे भाई पर ही है। मामला रंका थाना क्षेत्र के कर्री गांव का है। गांव निवासी मनोज राम के माता-पिता व एक भाई की मृत्यु सड़क दुर्घटना ने छतीसगढ़ में 2016 में हो गयी थी। 2020 में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजा के रूप में 22 लाख रुपया मनोज राम के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। मनोज राम ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, इसका फायदा उठाकर चचेरा भाई धनंजय राम व रंका निवासी रामू सोनी दोनों शराब पिलाकर व अनेक तरह के झूठे प्रलोभन देकर 22 लख रुपए का निकासी करवा लिया गया। मनोज राम व वार्ड सदस्य राजकुमार राम ने बताया कि हम लोगों ने रंका थाना को एक सप्ताह पूर्व में ही आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राजकुमार राम ने बताया कि अब धनंजय राम के द्वारा मुझे जान से करने का धमकी दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत आज रंका से किया गया है। पुलिस से न्याय की आशा लगाए बैठा हूँ। जानकारी देते वक्त यशोदा देवी,सुनीता देवी, अर्जुन राम, प्रकाश राम, मदन राम, अशर्फी राम, तुलसीराम के अलावे कारी गांव के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658