विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विशुनपुरा प्रखंड के पतागड़ा कला के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर अगस्त माह का राशन दिलाने की मांग किया है।
ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार को आवेदन देते हुए राशन वितरण में डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए राशन दिलवाने की मांग किया।

ग्रामीणों ने आवेदन में दर्शाया है की सुखाड़ क्षेत्र होने पर भी डीलर मनोज कुमार द्वारा दो माह का अंगूठा लगवा कर एक माह का ही राशन दिया जारहा है।

वही ग्रामीणों की मांग पर अंचलाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार ने डीलर मनोज कुमार के जनवितरण दुकान का जांच किया। जांच के बाद बताया की जल्द ही राशन वितरण करवा दी जाएगी।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 350880
Views Today : 27
Total views : 504708