रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर परिसर में श्री रामदरबार सह नवाह्न परायण यज्ञ सह मानस पाठ आयोजन को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विरेद्र प्रसाद के अध्यक्षता में बुधवार रात्री संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में रामदरबार सह नवाह्न परायण यज्ञ व मानस पाठ आयोजन करने, सर्वेश्वरी चौक से लेकर गुलरही बांध तक लाईट लगाने, सजावट, साउंड और भव्य कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में पूजा आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सहम्मति से अध्यक्ष सुनिल कुमार गुप्ता,आशिष कुमार गुप्ता को सचिव तथा कोषाध्यक्ष शुभम कुमार को मनोनित किया गया जबकि बाबुलाल गुप्ता,अमित कुमार,प्रकाश सोनी,चंदन गुप्ता,रविरंजन गुप्ता,मंतोष पासवान सहीत मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य और पदाधिकारी को सदस्य मनोनित किया गया है।बैठक में महेंद्र प्रसाद गुप्ता,अशर्फी लाल चंद्रवंशी,ललीत किशोर,जगनरायण प्रसाद,त्रिवेणी लाल सहीत कई लोग मौजूद थे
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657