भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आकलन जांच परीक्षा आयोजित किया गया। प्रखंड में प्रेरकों के साथ परीक्षा संचालन नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र वार परीक्षा संचालित हुइ। केंद्र पर परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक सह संयोजक केंद्र के केंद्राधीक्षक थे। साथ ही उस पंचायत के प्रेरक विक्षक व स्वयंसेवक शिक्षक के सहयोग से नवसाक्षर को केंद्र पर पहुंचाने का कार्य किया।
प्रखंड में कुल 9 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मध्य विद्यालय बुनियादी भवनाथपुर, मध्य विद्यालय मकरी, मध्य विद्यालय बनसानी, मध्य विद्यालय सिंधीताली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी, पंडरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह, मध्य विद्यालय अरसली, मध्य विद्यालय घाघरा और मध्य विद्यालय कैलान शामिल था। प्रखंड में कुल 295 नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया।
उक्त आशय की जानकारी प्रखंड साक्षरता समिति के प्रखंड समन्वयक अरविंद कुमार तिवारी ने दिया।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657