श्री बंशीधर नगर में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी ने की बैठक, कहा: पुलिस और आपके बीच नही होगी गैप

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
अनुमंडल पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस जनसंपर्क अभियान के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी दीपक पांडेय ने संवाद किया। इस दौरान एसपी ने सभी प्रतिनिधियों से उनके समस्याओं को जाना। अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने वाहन चेकिंग, बालू की समस्या को उठाया। वही कुछ प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे शराब को लेकर जानकारी दी। कहा कि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में माहौल ठीक नही रहता है। साथ ही इससे कानून व्यवस्था की भी स्थिति खराब होती है। नियमित गश्त लगाया जाए।
एसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच मे गैप है। आज के बाद यह गैप नही रहेगा। आपलोगों को बुलाने का मुख्य मकसद यही है। पुलिस और आप दोनों जनसेवक है। हमसभी का काम जनता की सेवा करना है। आपके काम मे कानून के तबत सहयोग करना है। 70-80 किलोमीटर दूर से छोटी छोटी समस्याओं को लेकर मेरे पास आते है। जबकि वह पंचायत या थाना स्तर से हल किया जा सकता है। थाना में जाने पर आपको सम्मान मिलेगा। आपसभी के लिए सभी थानों में वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिसका मैं खुद अवलोकन करता हूँ। आप उस ग्रुप में भी अपनी समस्या बता सकते हैं। तुरंत रिस्पॉन्स मिलेगा। हर माह में थाना स्तर पर दो मीटिंग प्रतिनिधियों के साथ होगी। उन्होंने वाहन चेकिंग पर कहा कि वाहन दुर्घटना के कारण लगातार जानमाल की नुकसान हो रही है। ट्रैफिक रूप का पालन करने से इसपर अंकुश लगेगा। कानून का पालन कराना हमारा काम है। अवैध खनन और परिवहन को लेकर पुलिस कानूनन काम करेगी। पुलिस का काम परेशान नही करना है। कोई झूठ केस करता है तो उसका अनुसंधान होता है।
त्यौहार का समय आ रहा है पेट्रोलिंग तेज होगी। सुदूर क्षेत्रो में भी संसाधन के अनुरूप पेट्रोलिंग होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी गलत कंटेंट डालना गलत है। इसपर पुलिस नजर रखती है। पकड़े जाने पर कार्यवाई होगी। इसमे जनप्रतिनिधियों को पैरवी नही करना चाहिए।
बैठक में जिला परिषद एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, सदानन्द कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, आभा रानी, करुणा सोनी, धर्मराज पासवान, राकेश चौबे, ललित नारायण सिंह, रेखा कुमारी, नंदगोपाल यादव, स्वीटी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!