विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा में शौर्य जागरण रथ यात्रा का भव्य स्वागत विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया। भगवान श्री राम का रथ यात्रा बंशीधर नगर से चल कर विशुनपुरा गांधी चौक पर पहुची।
रथ पर रामसेतु में उपयोग की गयी पत्थर को एक झलक पाने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
लोग पानी मे तैरता पत्थर को छू कर आशीर्वाद मांग रहे थे।

वही इस दौरान विशुनपुरा गांधी चौक पर धर्म सभा का आयोजन किया गया।
सभा मे विहिप के क्षेत्रीय मंत्री विमल जी ने कहा की भारत के सौर्य को पुनः जागृत करने के लिए यह रथ यात्रा पूरे भारत वर्ष में की जा रही है। यह यात्रा हिन्दू समाज को फिर से जागरूक करने के लिये किया जा रहा है। समाज मे फैल रहे छोटे बड़े की भेदभाव को मिटाने, समाज मे बट रहे लोगो को जोड़ने के लिए यह यात्रा जरूरी है।

वही धर्म रक्षा प्रमुख राधेश्याम पांडेय ने लोगो को धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा की इस यात्रा के तहत सोए हुए सनातन को जगाना है।

अयोध्या राम जन्म भूमि मंदिर में प्रभु श्री राम की गृहप्रवेश की आमंत्रण देने निकले है।
इस मौके अयोध्या से संत चिन्मया कृष्ण भ्रह्मचारी जी, कुमार गौरव, जिला धर्म रक्षा प्रमुख राधेश्याम पांडेय, विहीप अनुमंडल अध्यक्ष गौरव पांडेय, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रविंद्र मिश्रा, गौरीशंकर गुप्ता, अवधविहारी गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 351099
Views Today : 6
Total views : 504985