विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
गढ़वा में होने वाले सामूहिक विवाह को सफल बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड बीडीओ हीरक मन्ना केकरकेटा की अध्यक्षता में बैठक अयोजित हुई। सामुहिक विवाह के दौरान 101 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे।
बैठक में विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने बताया की विशुनपुरा प्रखंड से बाल विवाह और दहेजप्रथा जैसे अभिशाप को जड़ से मिटाना है।

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के माध्यम से सर्वे कर वैसे कन्याओं को लाभान्वित करना में लक्ष्य है साथ ही इस संस्था में निबंध करने के लिए लोगों को जागरूक करे। सभी जनप्रतिनिधि अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर अपने-अपने क्षेत्र से वैसी अत्यंत निर्धन गरीब असहाय कन्या के माता-पिता जो अपने पुत्री की विवाह करने से असमर्थ हैं।
वैसे लोगों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को प्रस्तुत करें। जिससे कि वह सूची कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के माध्यम से वैसे कन्याओं को लाभान्वित किया जा सके। साथ ही साथ बाल विवाह दहेज प्रथा को जैसी कुरीतियां का बहिष्कार किया जा सके।

मैके पर विशुनपुरा जिप सदस्य संभू राम चंद्रवंश,विसूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा,विभूति पांडे,डॉक्टर महेंद्र प्रसाद गुप्ता,मुखिया ललित नारायण सिंह,पतिहारी मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी,विशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, सरांग मुखिया प्रत्यासी पंकज सिंह,भुनेश्वर राम, श्याम सुंदर चंद्रवंशी सहित प्रखंड के विभिन्न गांव से आए काफी संख्या महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 350992
Views Today : 5
Total views : 504845