गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा शहर के इंदिरा गांधी रोड़ निवासी स्व: गुप्तेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी व प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार लालो की मां व श्री बंशीधर नगर के पत्रकार शुभम जायसवाल की नानी पान कुंवर देवी का निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थी और कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। सोमवार की अहले सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, दामाद, नाती, पोता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई। उनके निधन की खबर मिलते ही गल्ला व्यापारीयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र कई जनप्रतिनिधि इनके घर पहुंचे।पलामू सांसद विष्णु दयाल राम,पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह,शहर के सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं मृत शरीर के आत्मा की शांति प्रदान करने व ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उनकी अंतिम शव यात्रा में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा में रोती बिलखती दिवंगत की बड़ी पुत्री मीना देवी ने कंधा दिया। उनका अंतिम संस्कार दानरो नदी के मुक्ति धाम पर किया गया। वही मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र सुरेश कुमार लालो ने दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जोखू प्रसाद, रमेश प्रसाद, शुभम जायसवाल, सुमित कुमार, आशुतोष कुमार, विकास जयसवाल, भरत प्रसाद, संजय कुमार, राजकुमार प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोगों का नाम शामिल हैं।
Advertisement





Users Today : 4
Total Users : 351333
Views Today : 4
Total views : 505282