धुरकी(गढ़वा)/ बेलाल अंसारी
धुरकी थाना परिसर में मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से धुरकी सीओ जुल्फिकार अंसारी बीडीओ अरुण कुमार सिंह सगमा बीडीओ सत्यम कुमार प्रमुख शांति देवी उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव,जिप सदस्य सुनीता कुमारी के मौजूदगी में बैठक संपन्न हुआ। बैठक का संचालन भाजपा नेता इंद्रमणि जयसवाल ने किया। इस दौरान संबोधन करते हुए धुरकी सीओ जुल्फिकार अंसारी ने बताया की दशहरा पर्व आपसी सौहार्द तरीके से व शांति पूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी तरह पर्व के दौरान असमाजिक तत्व के लोग बाधा उत्पन न करे। इस पर कमेटी के लोग विशेष रूप से ध्यान देंगे। आपसी भाईचारा के साथ जिस तरह से पूर्व की तरह पर्व को मनाते आए है, उसी तरह इस वर्ष भी पर्व को मनाएंगे। वही सीओ ने कमेटी के लोगो को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा या ड्रोन कैमरा लगाने की भी अपील किया है।
Advertisement
वही धुरकी बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया की पूजा पंडाल में डीजे साउंड को कम आवाज में बजाएं, ताकि किसी भी प्रकार नुकसान किसी को ना हो।कमेटी के लोगो को मूर्ति विसर्जन ससमय करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने लोगों से अपील किया की किसी प्रकार का असामजिक लोग पर्व में बाधा उत्पन्न करने का कोशिश करेंगे तो इसकी सूचना थाना को तत्काल दें। सगमा बीडीओ सत्यम कुमार ने बताया की पूजा पंडाल के आस पास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे और पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र और बालू जरूर रखेंगे पंडाल में लाइट की व्यवस्था तेज रखेंगे। वही थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया की दुर्गा पूजा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए। जिस तरीके से पूर्व तरीके से मनाते आए है उसी तरह इस वर्ष भी मनाएंगे। पर्व के दौरान पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में गस्ती करेगी। किसी तरह का बाधा उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्त्व पर कमेटी के लोग विशेष निगरानी रखेंगे। वही थाना प्रभारी ने बताया की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले कमेटी के लोग अश्लीलता पर विशेष ध्यान रखेंगे अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कारवाई की जायेगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगो पर विशेष नजर रहेगी। लोगो की इसे लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। अफवाह फैलाने वाले को सूचना प्रशासन को दे। प्रशासन सदैव आपके साथ है। शरारती उपद्रवी लोगो पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। दुर्गा पूजा के कमेटी के लोग आई कार्ड लगाकर रहेंगे। थाना प्रभारी ने बताया की पर्व के दौरान शराब पर प्रतिबंध रहेगा। इस मौके पर एसआई विक्की कुमार, सगमा पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मोबिन अंसारी ,दामोदर जयसवाल, मुखिया महबूब अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान,साबिर अंसारी ,सत्यनारायण बैठा बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह बीडीसी प्रतिनिधि रामभरोषा राम, कमलेश सिंह गोंड, मनोज कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव रामप्रवेश गुप्ता पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव,सहादत अंसारी, रामबिशुन राम, जाबिर अंसारी, कुदुस अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement