धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
गढ़वा जिला परिषद की अध्यक्ष शांती देवी ने धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे जिप सदस्य सुनिता कुमारी ब्लाॅक प्रमुख शांती देवी के आग्रह पर शनिवार को धुरकी पहुंची। कार्यालय पहुंचने के बाद जिप सदस्य और प्रमुख ने जिप अध्यक्ष से कहा की बीडीओ और प्रखंड कर्मियों के द्वारा उन्हें कोइ सम्मान नही दिया जाता है। वही कार्यालय को साफ-सफाई और दुरूस्त करने के लिए प्रमुख द्वारा बार-बार कहने के बाद भी दुरूस्त नही करने की जानकारी पर जिप अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हूए मौजुद प्रखंड के नाजिर अमरजीत उरांव व प्रखंड सहायक फैयाज खान को एक सप्ताह के अंदर प्रमुख कार्यालय को दुरूस्त करने के लिए कहा। जिप अध्यक्ष ने कहा की धुरकी प्रखंड मे जो चल रहा है, उन्हें सब जानकारी है। यहां विभिन्न पंचायतो मे उन्होने मनरेगा योजनाओ की जांच भी की है, जिसमे योजनाएं धरातल पर नही है। उसका भुगतान कर दिया गया है। उन्होने कहा की मनरेगा वेंडर के बारे मे उन्हें यहां के लाभूको से बहुत शिकायत मिल रही है। उन्होने स्पष्ट कहा की सामाग्री मद की राशी का पैसा वेंडर के खाते मे जाने के बाद लाभूको से उसे पैसे से पैंतालीस प्रतिशत कमीशन कटौती की भी उन्हें शिकायत मिली है। जिप अध्यक्ष ने कहा की धुरकी प्रखंड की जिप सदस्य और प्रमुख के साथ यहां के प्रखंड कर्मी उन्हें अपेक्षित करते हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा. उन्होने कहा की मनरेगा योजनाओ मे धुरकी प्रखंड मे जमकर धांधली हो रहा है. उन्होने यह भी कहा है की धुरकी प्रखंड को मनरेगा कर्मी और वेंडर चारागाह समझने की भूल नही करें. जिप अध्यक्ष ने कहा की उन्हे यहां के प्रमुख जिप सदस्य और लाभुको से जो शिकायतें मिली है इसके विरुद्ध वह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांचोपरांत कार्यावाई करने लिए लिखेंगी।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 349776
Views Today : 21
Total views : 503255