धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड के निवर्तमान बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार मे अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी को अपना प्रभार सौपा. वही अंचल अधिकारी धुरकी 48 वें बीडीओ के रूप मे प्रभार लिया. इस दौरान सर्वप्रथम अंचल अधिकारी ने निवर्तमान बीडीओ को अंगवस्त्र देने के बाद माला पहनाकर स्वागत किया. वही प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधियों ने भी बारी-बारी से निवर्तमान बीडीओ को अंगवस्त्र और फुल का माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने
बीडीओ का प्रभार ग्रहण किया . इस दौरान निवर्तमान बीडीओ ने कहा की तबादला होना एक सरकारी प्रक्रिया है, सरकार के नियम के अनुसार आज यहां हैं तो कल वहां चले जाएंगे. उन्होने कहा की धुरकी मे जो काम करने का अनुभव जनप्रतिनिधियों के साथ यहां के लोगो से मिलकर हुआ वह हमेशा उनके हृदय मे रहेगा. उन्होने यह भी कहा की यहां के लोगो से हम विदा हो रहे हैं लेकिन दिल से जुदा नही हो रहे हैं. प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार ने कहा की प्रखंड मे जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं उसे पारदर्शीता के साथ धरातल पर उतारने का उनका प्रयास होगा. इस दौरान जिप सदस्य सुनीता कुमारी, प्रमुख शांती देवी मुखिया महबूब अंसारी रघुनाथ सिंह शंभु गुप्ता सगुनी राम व इसलाम खान साबीर अंसारी सत्यनारायण बैठा पंचायत सेवक छवी सिंह अजय कुमार प्रखंड सहायक फैयाज खान नाजिर अमरजीत उरांव के अलावा अंचल कर्मी उपस्थित थे.
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 351598
Views Today : 16
Total views : 505607