श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
रमना थाना क्षेत्र के सिरियाटोंगर से कार चोरी कर भाग रहे किशोर को हेन्हों मोड के समीप लोगों ने धर दबोचा। घटना सोमवार दिन के 3:30 की है। वही मामले की जानकारी मिलते ही नगर उंटारी पुलिस उक्त किशोर को भीड़ से छुड़ा कर अपने साथ थाने ले गयी। घटना के संबंध में सिरियातोंगर निवासी शमशुदिन अंसारी ने बताया कि अपने घर के पास मारुति वैगन आर कार खड़ी किये थे। घर के लोग पास में काम कर रहे थे। इसी दौरान कार लेकर किशोर जाने लगा। परिजनों को लगा कि घर का ही कोई सदस्य कार लेकर जा रहा है। इसी दौरान सभी सदस्य घर मे मौजूद होने के बाद शक हुआ। जिसके बाद कार खोजने लगे। पड़ोस के एक व्यक्ति ने बताया कि आपका कार एक लड़का लेकर नगर उंटारी की ओर जा रहा है। जिसके बाद परिजन उसका पीछा करने लगे। पीछा करते हुए हेन्हों मोड़ के समीप उक्त कार को पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस भी पहुंच उक्त लड़के को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उक्त लड़के ने अपना परिचय उत्तर प्रदेश के नौगढ़ निवासी सूरज कुमार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement








Users Today : 11
Total Users : 350961
Views Today : 11
Total views : 504807