श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
शहर के वरिष्ठ व्यवसायी महेंद्र लाल अग्रवाल(80 वर्ष) का निधन रांची स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को हो गया। वे पत्रकार आशीष लाल अग्रवाल के पिता थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, अनुमण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय सहित कई लोग रांची में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि प्रदान किया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार स्व अग्रवाल रांची में रहकर अपने हार्ट संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। मंगलवार को सुबह 10 बजे हर्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी।
वहीं एक दिन पूर्व स्थानीय पत्रकार विकाश कुमार बबलू के पिता धीरज कुमार का भी निधन हो गया था। जिनका दाह संस्कार बांकी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। स्थानीय पत्रकारों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करे। शोक व्यक्त करने वालो में वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे, रविरंजन पांडेय, धर्मेंद्र चौबे, उज्ज्वल विश्वकर्मा, गौरव पांडेय, उपेन्द्र गुप्ता, शुभम जायसवाल, विनोद ठाकुर, राशिद अनवर, श्रवण राम, अरमान खान सहित अन्य पत्रकारों का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350836
Views Today : 18
Total views : 504639