शांति देवी प्रमुख व धर्मेंद्र बने निर्विरोध उपप्रमुख
धुरकी(गढ़वा)/ धुरकी प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख के पद पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित चुनाव में प्रमुख पद के लिए भंडार पंचायत के पंसस शांति देवी और उपप्रमुख के लिए धर्मेन्द्र यादव निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। दोनों को निर्वाची पदाधिकारी सह डीटीओ मनीष कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इससे पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले प्रमुख के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हुआ। जिसमे एकमात्र उम्मीदवार भंडार पंचायत के पंसस शांति देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एकमात्र नामांकन के कारण शांति को प्रमुख घोषित किया गया। प्रमुख के चुनाव के बाद उपप्रमुख के चुनाव में भी धर्मेंद्र के अलावे किसी ने भी पर्चा दाखिल नही किया। धुरकी प्रखंड में पहली बार प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
सुबह दस बजे प्रखंड कार्यालय खुलते ही प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ गयी थी। प्रखंड के सभी 8 पंचायत समिति सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और झामुमो के नेता मौजूद थे।
चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
Advertisement







Users Today : 32
Total Users : 351242
Views Today : 38
Total views : 505173