धुरकी(गढ़वा)/ धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने केसीसी के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ द्वारा एसबीआई के 19 खाता धारकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके अलावे झारखंड राज्य ग्रामिण बैंक के 12 किसान लाभुकों को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि यह योजना सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है। छोटे किसानों के लिए काफी लाभदायक है। इस योजना से किसानों की फसल उत्पाद बढ़ाकर आय में वृद्धि किया जा सकता है। किसान फसलों के बीज सही समय पर बुआई के साथ कर बेहतर फसल उत्पादन कर सकते है। योग्य लाभुक किसान अधिक से अधिक आवेदन करें। बिससूत्री अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा की हेमंत सोरेन जी की सरकार किसानों के प्रति काफी चिंतित हैं। आपकी आय कैसे बढ़े और किसान समय पर खाद बीज सही समय पर कैसे खरीदे इसके लिए उन्होंने किसानों के लिए अभियान चलाकर लोन देने का योजना चलाया है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की सोच है की अधिक से अधिक किसान केसीसी का लाभ लेकर अपनी आय की श्रोत को अच्छा कर बेहतर जीवन यापन कर सकें। शिविर में 409 लाभुकों ने अपना आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा किया है।
Advertisement






Users Today : 23
Total Users : 351352
Views Today : 23
Total views : 505301