श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
विधायक भानू प्रताप शाही के पहल पर भाजपा में उतपन्न विवाद समाप्त हो गया है। शुक्रवार को भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने विधायक भानू प्रताप शाही से बैठक के बाद विरोध को वापस लेते हुए पार्टी उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में काम करने की बात कही गयी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री बंशीधर नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार बीडी राम को लेकर कुछ गीले शिकवे थे। जिसे लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने का निर्णय लिया था। आज विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही इस सिलसिले में मिलकर अपनी बात रखी। विधायक से बैठक के बाद हमसभी लोग संतुष्ट हैं। वही भवनाथपुर अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने कहा कि सांसद और संगठन के बीच संवादहीनता के कारण ऐसी परिस्थिति आयी थी। आज विधायक को अवगत कराया। विधायक ने हमलोगों की भावना को समझते हुए सबकुछ ठीक होने की बात कही है। पार्टी सर्वोपरी है। हमलोग रिकॉर्ड मतों से बीडी राम को चुनाव जिताने के लिए काम करेंगे।
वहीं विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि मंडल अध्यक्ष से वार्ता कर वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों ने पार्टी के नीति सिंद्धातों के साथ चलने का संकल्प लिया है। थोड़ी बहुत जो भी गिला शिकवा था, उसे दूर कर लिया गया है। विपक्षी अगर सोचते हैं कि भाजपा में सबकुछ ठीक नही है तो वे गलतफहमी में हैं। रिकॉर्ड वोट से बीडी राम चुनाव जीतेंगे। डालटनगंज में आयोजित बूथ सम्मेलन में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 2 लाख वोट पाने का लक्ष्य रखा है। मंडल अध्यक्ष जी जान से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करेंगे। पिछले चुनाव में 63 प्रतिशत मत पार्टी को प्राप्त हुआ था। इस बार भाजपा को 75 प्रतिशत मत मिलेगा। हमलोग मिलकर काम करेंगे। रिकॉर्ड मत दिलवाने के काम करेंगे। उक्त दौरान विधानसभा
संयोजक शारदा महेश प्रताप देव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्रवंशी, कन्हाई, दिलीप यादव, संध्याकर विश्वकर्मा, बलजीत सोनी, कुमार कनिष्क सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645