धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
रामनवमी व ईद उल फितर पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से सगमा बीडीओ सत्यम कुमार भी मौजूद थे। बैठक में सीओ सह बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने कहा कि हिंदुओं का पर्व रामनवमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने रामनवमी व ईद पर्व के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया। कहा कि तेज आवाज के साथ डीजे साउंड पर पाबंदी होगी। क्योंकि यह ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण है। हर्ट से ग्रसित रोगियों के लिए डीजे साउंड बहुत ही खतरनाक है। तेज आवाज में डीजे साउंड से व्यक्ति की जान चली जाती है। साथ ही सगमा व धुरकी प्रखंड के जनप्रतिनिधि मुखिया बीडीसी वार्ड सदस्य समाजसेवी सभी को रामनवमी व ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को शांति व सौहार्द पूर्ण पूर्ण तरीके से दोनों समुदायों को मिलकर मनाने की अपील करते हुए हनुमान जी के भी जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं सगमा बीडीओ सह सीओ सत्यम कुमार ने कहा कि निर्धारित स्थान से ही जुलूस निकाले। सोशल मीडिया पर फैलाये जाने वाले अफवाहों पर ध्यान ना दें। वहीं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सगमा व धुरकी प्रखंड के के लोगों को रामनवमी व ईद उल फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई। उन्होंने दोनों समुदायों से कहा कि कभी किसी प्रकार की कोई गलत अफवाह या भ्रमित करने वाली सूचना मिलती है तो, उसकी जानकारी दें। छोटी-छोटी बातों को लेकर उग्र होने की जरूरत नहीं है। पुलिस सदैव आपके साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल सभी सदस्यों का आई कार्ड होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सादगी व भाईचारे का पर्व ईद उल फितर को शांतिपूर्ण व वातावरण में मनाए। शांति समिति बैठक का संचालन पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने किया। बैठक में उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, सगमा पूर्व जिप सदस्य नन्द गोपाल यादव,
एसआई सुनील कुमार राम,
इंद्रमणी जायसवाल, दामोदर जायसवाल ,बीडीसी कृष्णा सिंह ,श्याम किशोर विश्वकर्मा, धीरेन्द्र यादव,सगमा एवं धुरकी प्रखंड के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 8
Total Users : 349264
Views Today : 14
Total views : 502496