
Advertisement
हिंदुस्तान की आवाज़/नेशनल डेस्क
कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। चतरा सीट के लिए डाल्टनगंज के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। जबकि गोड्डा सीट के लिए दीपिका पांडेय और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। केएन त्रिपाठी का मुकाबला भाजपा के कालीचरण सिंह से होगा। जबकि दीपिका पांडेय का मुकाबला निशिकांत दुबे और अनुपमा सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो से होगा। चतरा सीट आखिरकार कांग्रेस के खाते में गयी। इस सीट के लिए राजद भी अड़ी थी। राजद के लिए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह प्रयासरत थे। हालांकि कांग्रेस की घोषणा के बाद अब राजद को झटका लगा है। राजद प्रदेश में सिर्फ अब पलामू से चुनाव लड़ रही है।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350856
Views Today : 1
Total views : 504664