श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। मृतकों में शहर निवासी मंजूर खलीफा के पुत्र लकी खलीफा और सुडू साईं का पुत्र मुबारक साईं शामिल है। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे एक शादी समारोह में भाग लेने रेलवे ट्रैक के समीप स्थित अमीन खलीफा के घर गए थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हटिया दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी परिजनों के अलावे बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पहुंचे। पंचनामा के बाद दोनो मृतकों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645