विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
कामता गांव निवासी स्व रामबृक्ष सिंह के 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह की मौत हृदय गति रुकने से हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश कुमार सिंह को बीती रात में सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद परिजन इलाज के गढ़वा ले जाने लगे। गढ़वा जाने के क्रम में रास्ते मे ही बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर मृतक के शव घर पहुचते ही गांव में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ चल बसा।
सोमवार सुबह अमहर बाकी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
इधर इस घटना को लेकर क्षत्रिय समाज ने दुख व्यक्त किया है।
Advertisement







Users Today : 22
Total Users : 351856
Views Today : 24
Total views : 505942