श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
अंबालाल बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओ ने सोमवार को विद्यालय के शिक्षक प्रकाशचंद सोनी के प्रतिनियुक्ति किए जाने के विरुद्ध में विद्यालय मुख्य गेट के सामने एनएच 75 को जाम कर दिया। भारी बारिश के बीच दर्जनों छात्राएं दो घंटा तक सड़क को 75 को जाम रखा। इस दौरान छात्राएं हाथ में प्रकाश सोनी के समर्थन में लिखा हुआ तख्ती ली थी। एनएच 75 को छात्राओं ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जाम किया। सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचे बीडीओ आदिति गुप्ता और सीओ बिकास कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के अंदर वार्तालाप करने के बात पर जाम समाप्त हुआ। जाम कर रही छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद सोनी पर जिस आरोप लगाकर विद्यालय से हटाया गया है वह पूरी तरह गलत है। छात्राओं ने बताया की शिक्षक प्रकाश चंद सोनी विद्यालय में अच्छा शिक्षा देते थे साथ ही उनका व्यवहार भी अच्छा था लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा उन पर गलत आरोप लगाया गया है।बीडीओ और सीओ ने छात्राओं से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया की सभी मामलों का जांच किया जाएगा। जांच के बाद जो दोषी होंगे उनपर कारवाई किया जाएगा। जाम करने वालो छात्राओं में पीहू पांडे, वसा कुमारी, महिमा कुमारी, मुनि कुमारी सहित काफी संख्या में छ्त्राए उपस्थित थी।
प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में पीहू पांडेय, वसा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि प्रकाशचंद्र सोनी काफी अच्छे शिक्षक हैं। वे स्कूल में गलत कामों का विरोध करते थे। जिस कारण उनको गलत तरीके से फंसाया गया है। उन पर लगा सभी आरोप गलत है उनकी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है जिसके कारण स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका प्रतिनियुक्ति तत्काल रद्द किया जाए।
वहीं इस संबंध में प्रिंसिपल सविता गुप्ता ने कहा की प्रकाश चंद्र सोनी के इशारे पर कुछ छात्राएं ऐसा कर रही हैं। प्रकाश चंद सोनी जब स्कूल में थे तो वह लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करते थे। छात्राओं से अश्लील बातें करते थे। वीडियो फोटो बनाते थे। स्कूल में मनमानी करते थे। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की गई थी। इसके बाद उनकी
प्रतिनियुक्ति 3 महीने के लिए रमकंडा हाई स्कूल में कर दी गई है। वहीं से वे अन्य छात्राओं के साथ कांटेक्ट में रहकर उकसाने का काम कर रहे हैं। आज भी जाम स्थल पर मझिआंव से उनके भाई सहित अन्य लोग आकर बच्चियों को उकसाने का काम कर रहे थे।
वहीं इस संबंध में प्रकाशचंद्र सोनी ने कहा की मेरे ऊपर लगा सभी आरोप गलत है। स्कूल में प्रिंसिपल टीसी काटने के लिए पैसा लेती थी। जिसका मैं विरोध करता था। जिस कारण मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। अभी मैं रमकंडा में हूं। कैसे सड़क जाम करवा सकता हूं।
जाम के कारण न 75 पर कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।जाम स्थल के दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर में गाड़ियों की लाइन लगी थी। आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी आदित्य नायक सहित अन्य पुलिस बल के जवान जाम खत्म कराने में लगे रहे।

Advertisement
वहीं घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने पूरे मामले की स्कूल आकर जांच की। स्कूल में अध्यनरत सभी छात्राओं से बारी से बात करते हुए बयान कलमबद्ध किया। जांच टीम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, गढवा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रंभा चौबे सहित अन्य सदस्य थे। जांच के बाद टीम के सदस्यों ने कहा की मामले की जांच की गई है। रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। स्कूल में शैक्षणिक माहौल खराब ना हो, इसके लिए सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 350158
Views Today : 23
Total views : 503779