विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को अंचल अधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता में मुख्य रूप से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया। इस दौरान 25 जुलाई से 20 अगस्त तक नाम जांचों अभियान चलाने की बात कही गयी।मुख्य रूप से 27, 28 जुलाई और 3, 4 अगस्त को सभी मतदान केंद्र (बूथ) पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि सभी अपने अपने मतदान केंद्र(बूथ)पर जाकर अपने मतदाता सूची में नाम, पता स्थान में अगर किसी तरह की आपत्ति है, तो उसे तुरंत बीएलओ के माध्यम से वहीं पर सुधरवाएं। इसमें प्रपत्र 6 जिसमें मतदाता का नाम जोड़ा जाता है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी योग्य मतदाताओं का शत-प्रतिशत नाम जोड़ा जाना है। साथ ही मृत मतदाताओ का नाम हटाया जाना है। लैमिनेटेड फोटो वालों को रंगीन फोटो किया जाना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई स्थानीय प्रमाण नही है। उंसके बाद भी मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। इसके लिए अज्ञात मतदाताओं को ग्रामसभा की वैठक की कार्यवाही जरूरी है।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658