सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक बैलिया अंबेडकर टोला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए चुनाव हुआ। जिसमें महेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि आरती देवी को भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष व गीता देवी को संयोजिका के रूप में चुना गया। इससे पहले प्रबंधन समिति के 12 सदस्यों का चुनाव हुआ था। जिसमें सभी लोग निर्विरोध चुने गये। वार्ड पार्षद रामप्रवेश मिश्र की अध्यक्षता में चुनाव किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवानंद मिश्रा, ग्रामीण सत्येंद्र मिश्रा, अतिबल मिश्रा, राजन मिश्रा, चंदन मिश्रा, गोपाल मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, दिनेश पासवान, राजा पासवान, बिगन राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350885
Views Today : 32
Total views : 504713