सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19 अक्टूबर को स्व सूर्यदेव यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश जयसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने बताया की गुरुवार को ग्यारह बजे दिन में सगमा स्थित सूर्यदेव यादव की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुण्य तिथि का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भानु प्रताप शाही सहित जिले के साथ प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे। इसे लेकर सगमा मंडल द्वारा जोर शोर से तैयारी किया जा रहा है। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिमेवारी दिया गया है। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, धर्मजित यादव, बबलू ठाकुर, सखीचंद प्रजापति, मणिशंकर विश्वकर्मा, अशीष विश्वकर्मा, निर्जय बैठा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय यादव, राजेश जयसवाल उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350838
Views Today :
Total views : 504642